फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो ही एटीएम से निकला कैश, दर-दर भटके लोग

Sun, 27 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैश के ल‌िए लाइन
विज्ञापन
दो दिनों तक बैंकों का अवकाश होने के कारण लोगों के सामने अब कैश का संकट पैदा हो गया है। बैंक बंद होने के साथ-साथ शनिवार को शहर के दो एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम बंद रहे। खुले हुए दोनों एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं दोनों में दोपहर बाद कैश समाप्त हो गया। जिससे लोग काफी परेशान हुए। बैंकों से पैसा नहीं निकलने के कारण शनिवार को सावे के  सीजन होते हुए भी बाजार में भीड़ दिखाई नहीं होने व्यापारी भी मायूस नजर आए।
विज्ञापन

दो दिनों का अवकाश के चलते बैंक दो दिनों के लिए बंद होने से एटीएम में भी पैसा नहीं डाला गया। जिससे लोगों के पास कैश नहीं  होने के कारण घर की जरूरत का सामान भी नहीं खरीद सके। शनिवार को शहर के केवल दो ही एटीएम से कैश निकला, महेंद्रगढ़ रोड  तो दूसरा वहां से करीब दो किलोमीटर दूर नई मंडी के पास। इन एटीम बूथों पर पर सुबह से दोपहर तक लोगों की लंबी लाइनें लगी रही।
मुख्य बैंकों के एटीएम भी रहे बंद
विमुद्रीकरण के बाद अन्य दिनों चलने वाले एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम शनिवार को बंद रहे। जिसके कारण लोग दर-दर भटकते नजर आए। वहीं पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम नोटबंदी के बाद से अभी तक एक भी दिन नहीं खुला।
विज्ञापन

कई लोगों को नहीं थी बैंक बंद की जानकारी
महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके कारण लोग सुबह-सुबह बैंकों के बाहर आकर खड़े हो गए। बाद में कई बैंकों के बाहर अवकाश के पोस्टर देखकर पता चला कि आज बैंक बंद  हैं।
-एटीएम खराब के लगे थे पोस्टर
शहर के विभिन्न एटीएम पर एटीएम  मशीन खराब है तथा कैश नहीं है के पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए। एटीएम पर पैसे नहीं डलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुई।
लाइन लगने से रही जाम की स्थिति
नई मंडी के पास स्थित एटीएम पर सुबह से दोपहर तक लंबी लाइन लगी रही। लाइन सड़क पर काफी दूर तक थी। जिसके कारण वहां पर वाहनों के आवागमन में भी काफी परेशानी हुई। सुबह से दोपहर तक कई बार वाहनों की लाइन लगी। इससे यहां कई बार जाम जैसी स्थिति बनी रही।
-घरों में राशन खत्म, कैसे करें इंतजाम
रघुनाथपुरा के रविंद्र यादव, दया नगर के मितैष कुमार, नई सराय के अशोक सैनी, जमालपुर  के दिनेश शर्मा ने बताया कि महीना समाप्त होने को है। ऐसे में राशन भी समाप्त होता जा रहा है। अब कैश नहीं है, राशन की व्यवस्था कैसे की जाए। अगर बैंकों में शीघ्र पैसे नहीं मिले तो भूखे मरने की नौबत आ सकती है।
बैंकों के बंद होने की मुझे कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए सुबह ही बैंक में कैश निकलाने आ गया था। बाद में बैंक के बाहर अवकाश का पोस्टर देेखा तब पता चला। -देवेंद्र
विज्ञापन

बैंक बंद होने के चलते एटीएम में पैसे डालने चाहिए थे, मगर एटीएम में भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। ...मुकुंद
घर में राशन समाप्त होता जा रहा है। अब नये महीने की शुरूआत कैसे होगी। महीने के अंतिम दिनों में कैश खत्म होने की समस्या आ गई।..विराट
शहर में एक दो ही एटीएम खुले हैं। ऐसे में बड़ी-बड़ी लाइनें लगी हैं। मैं भी लाइन में लगा हूं। पता नहीं कैश मिल पाएगा या नहीं।
-सुनील कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें