फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए नहीं होगी बजट की कमी : डॉ. अभयसिंह

Sun, 20 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने रविवार को नवनिर्वाचित नपा कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन बबीता सैनी ने किया। इस दौरान आपसी सहमति से विकास कार्य करवाने की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में समान विकास कार्य करवाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक गांवों को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। नांगल चौधरी नपा में तीन पंचायत तथा अंतर्गत 6 ढाणियां शामिल हैं। जिनमें 47 करोड़ की लागत से सीवर लाइन तथा पेयजल व्यवस्था करवाई जा रही है। इसके बाद लोगों को गंदगी युक्त जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा। नपा का संपूर्ण विकास करवाने के लिए पार्षदों को एकजुट रहना होगा। बिना भेदभाव वार्ड स्तर की समस्याओं पर विचार करें, आपसी सहमति होने पर प्रस्ताव पारित कर उच्चाधिकारियों को भेज दें। पिछले करीब तीन साल से नपा में विकास कार्य  ठप पड़े हैं, अब निर्वाचित बोर्ड गठित हो चुका। विभाग द्वारा रास्तों का पक्का निर्माण, स्वच्छता, लाइट आदि सुविधाओं के लिए एस्टिमेट बना लिए गए। जल्द ही बजट मंजूर करवाकर लंबित समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा कस्बे की स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप  चेयरमैन नरगेस, पंस चेयरमैन सुरेश मूलोदी, बीडीपीओ दीपक यादव, बीइओ सुनील  यादव, पार्षद नीरज बंसल, सोनू तंवर, संतलाल, रामानंद अग्रवाल, नपा सचिव  राजाराम, जेई राजेश कौशिक, योगेंद्र सिंह व रामकिशन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें