फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड 3 के नागरिक मूलभूत सुविधाओं व बंदरों के आतंक से हैं परेशान

Sat, 08 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14अटेली के वार्ड नंबर 3 में फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 के मूलभूत सुविधाओं के लिए नागरिक तरस रहे हैं। वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई है। यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा व बंदरों के आतंक से आम नागरिक खौफ में हैं।
विज्ञापन

कस्बे के पुराने बस स्टैंड से रेवाड़ी मार्ग से सटा यह वार्ड अंडर पास, धनोंदा मार्ग, कृष्णा कुंज काॅलोनी व एचडीएफसी बैंक तक यह वार्ड बसा हुआ है। जिसकी 1780 की आबादी है। जहां 593 मतदाता स्थायी रूप से रहते हैं। जिनमें 313 पुरुष व 280 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए बीसीबी कैटेगरी के लिए आरक्षित रखा गया है। विकास के मामले में यह वार्ड पिछड़ा हुआ है।
मुख्य गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। साथ में गंदे पानी की निकासी भी समुचित व्यवस्था से नहीं है। आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना का अंदेशा तो वहीं वार्डवासी बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। वार्ड वासियों द्वारा पूजा अर्चना करने के लिए हनुमान, शिव व विश्वकर्मा मंदिर स्थापित है। सरकार व प्रशासन की ओर से पार्क, सार्वजनिक शौचालय व सरकारी पाठशाला की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए एक निजी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड के मतदाता राजनीति में सक्रिय होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं व मतदान तिथि को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मुख्य गलियों में रात के समय अंधेरा ने हों इसके लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है, लेकिन अधिकांश लाइटें बंद दिखाई दे रही है।
बॉक्स:
नगर पालिका के चेयरमैन पद का चयन अबकी बार मतदाता द्वारा किया जा रहा है। इसलिए योग्य, ईमानदार और विकास कार्यों को अंजाम देने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा।-डॉ. राजेन्द्र गौड़।
बॉक्स:
वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आवारा पशुओं व बंदरों का खौफ हर समय बना रहता है। स्ट्रीट लाइटों की भी हालत खस्ता है। साथ ही मार्गों की भी हालत दयनीय है। पानी निकासी की भी कोई खास व्यवस्था नहीं है।-अश्विनी कुमार।
बॉक्स:
नपा के चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे गर्म हैं। विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने वाले व्यक्ति को चेयरमैन व पार्षद बनाने की चर्चा जोरों पर है। वार्ड का सही रूप से विकास कराने वाले प्रत्याशी पर नजर लगाई जा रही।- तनुज

बॉक्स:
वार्ड की समस्याओं को खत्म करना व भाईचारे को कायम रखना प्रतिनिधि का प्रथम प्रयास होना चाहिए। नपा के चेयरमैन व पार्षदों का चयन इस बार सभी पहलुओं को देखते हुए किया जाएगा, ताकि विकास कार्य प्रगति की ओर चले।-विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें