फोटो संख्या:77 अवैध हथियार के साथ आरोपी नरेंद्र उर्फ सोल्डर पुलिस की गिरफ्त में-स्रोत- पुलि
महेंद्रगढ़। सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी नरेंद्र उर्फ सोल्डर निवासी पाथेड़ा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध देसी पिस्टल और एक देसी रिवॉल्वर बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान गांव बुचावास के नजदीक थी। टीम को सूचना मिली कि बुचावास टोल 152 डी के नजदीक खेतों में कच्चे रास्ते पर एक युवक नरेंद्र उर्फ सोल्डर निवासी पाथेड़ा में अवैध हथियार लिए खड़ा है। सूचना पर टीम ने बताए रेड की। जहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस देखकर भागने लगा। इसको काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेंद्र उर्फ सोल्डर बताया।