फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गुरुजन का आदर करना चाहिए : सुमन राणा

Thu, 25 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

नांगल चौधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसनोता में बालिका मंच कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपनी समस्याएँ माता-पिता और शिक्षकों से साझा करने का आग्रह किया। इससे बच्चों की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
फोटो 25कार्यक्रम को संबोधित करती सुमन राणा। डीपीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल चौधरी। जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसनोता में बालिकाओं की प्रतिभा और सशक्तीकरण को समर्पित बालिका मंच कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। गणेश कुमार ने कहा कि बच्चों को अपने गुरुजन एवं बड़ों का आदर व सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार समस्या है तो अपने माता-पिता एवं अपने अध्यापक को बताएं ताकि उनका समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें