फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिसोठ में बच्चों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में वीरवार को बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय और तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 वर्ष तक के कुल 235 बच्चों को दवा दी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल चौपड़ा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी विजेंद्र सिंह और स्नेह लता ने बच्चों को गोलियां खिलाईं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मुख्याध्यापिका सुमित्रा देवी, मास्टर कुलदीप, पीटीआई प्रेमलता और मनीषा बाबू के सहयोग से 53 बच्चों को दवाई दी गई।
आशा कार्यकर्ता संतोष के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भी अभियान में सहयोग किया। उनकी मदद से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी समय पर दवा खिलाई जा सकी।डॉ. राहुल चौपड़ा ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। इससे बच्चों में खून की कमी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल की गोली से पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद मिलती है और बच्चे स्वस्थ रहते हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
बच्चों को खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से धोने की आदत डालें। साथ ही साफ पानी पिलाएं और खुले में रखे या बासी भोजन से बचाएं, ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें