फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानव शृंखला बनाकर बच्चों ने दिया मतदान करने का संदेश

Fri, 05 Apr 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव डोहर में वीरवार को बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर आने वाली 25 मई को लोकतंत्र के पर्व में अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया। चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम पर बच्चों को भी इस मुहिम से जोड़कर बच्चों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से अपने घर से दूर रह रहे पापा, चाचा, ताऊ, दादा को संदेश भी लिखकर भेजा है। इसमें उन्होंने आग्रह किया है कि मतदान वाले दिन वे जरूर मतदान करें।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन अजीत सिंह ने बताया कि बच्चे अपने सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में लोकतंत्र से संबंधित पाठ्यक्रम को पढ़ते और समझते हैं। चुनाव के पर्व में समाज में जागरूकता के लिए इस प्रकार की गतिविधियां विशेष महत्व रखती है। जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा के दिशा निर्देशानुसार व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा, हेड ऑफ डिपार्टमेंट मनीषा सैनी, सामाजिक विज्ञान शिक्षक योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें