फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने निभाया अपना फर्ज, दादा का हाथ पकड़कर ले गए पोता और पोती

Sun, 26 May 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी 92 वर्षीय दादा रामस्वरुप को पकड़कर मतदान केंद्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले दो माह से प्रशासन की ओर से किए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल विद्यार्थियों ने भी इस बार मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। ऐसा ही एक नजारा शहर के बूथ नंबर 124 पर देखने को मिला। 11 वर्षीय छात्र नैतिक व 13 वर्षीय छात्रा उमीका अपने 92 वर्षीय दादा रामस्वरूप निवासी मोहल्ला सैनीपुरा को लेकर मतदान कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जब यह दोनों बच्चे अपने दादा के दोनों हाथों को पड़कर मतदान केंद्र पर पहुंचे तो सभी मतदाताओं व पोलिंग पार्टी की भी नजर इन बच्चों पर गई। वहीं दादा रामस्वरूप ने बताया कि मतदान को लेकर शनिवार सुबह से ही दोनों बच्चे काफी उत्साहित थे। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की घर से दूरी 300 मीटर थी तो परिवार के अन्य सदस्यों ने वाहन के माध्यम से उन्हें मतदान केंद्र ले जाना चाहा तो नैतिक व उमीका ने कहा कि वह स्वयं दादाजी को मतदान केंद्र तक लेकर जाएंगे। उन्होंने दोनों हाथों को थाम लिया और मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोता नैतिक कक्षा सातवीं व पोती उमीका 8वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। प्रशासन व स्कूल की ओर से किए गए मतदाता कार्यक्रमों में दोनों बच्चे काफी बार शामिल हुए। इसके चलते मतदान को लेकर इनमें काफी उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें