फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हर पहर के साथ बढ़ता गया मतदान का ग्राफ

Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार को ईवीएम में बंद हो गया है। सुबह से ही महेंद्रगढ़ जिले के मतदाताओं में जोश देखने को मिला। इसकी वजह से लगातार जिले में वोटिंग प्रतिशत हर पहर बढ़ता रहा।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे 10.26, 11 बजे 24.32, एक बजे 38.37, 3 बजे 47.25, 5 बजे 56.11 और 6 बजे 64.9 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी होने से मतदाताओं को थोड़ी देर के लिए परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन जल्द ही खामी को दुरुस्त कर व्यवस्था कर दी गई थी। महेंद्रगढ़ जिले के अलावा दादरी, तोशाम, बाढड़ा, भिवानी और लोहारू विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला कर दिया है। अब 4 जून को मतगणना होगी।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय में सीसीटीवी से लैस कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर दिन भर नजर बनाए रखी। जिला महेंद्रगढ़ में शाम 6 बजे तक महेंद्रगढ़ जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में 65.9 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

2019 की तुलना में 2024 में 5.59 प्रतिशत कम रहा मतदान

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2024 में 64.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो बीते वर्ष की तुलना में 5.59 प्रतिशत कम रहा है। वर्ष 2019 में 70.49 प्रतिशत मतदान रहा था। लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा अनेक प्रयास करने पर भी 70 के पास मतदान प्रतिशत नहीं पहुंच सका। प्रशासन की तरफ से भी काफी प्रयास किया गया था। हालांकि इसके पीछे भीषण गर्मी भी एक वजह रही है, लेकिन इस भीषण गर्मी लोग अपने घरों से निकल कर मतदान बूथ तक पहुंचे और सरकार के चुनाव में योगदान दिया।
विज्ञापन


ऐसा रहा भिवानी-महेंद्रगढ़ में वोटिंग प्रतिशत





- 9 बजे तक 10.26 प्रतिशत मतदान

- 11 बजे तक 24.32 प्रतिशत मतदान

-1 बजे तक 38.37 प्रतिशत मतदान

-3 बजे तक 47.25 प्रतिशत मतदान
-4 बजे तक 51.4 प्रतिशत मतदान
-5 बजे तक 56.11 प्रतिशत मतदान
-6 बजे तक 64.9 प्रतिशत मतदान


विधानसभा वाइज 2019 व 2024 के आंकड़े


विधानसभा 2019 में कुल मतदान प्रतिशत 2024 में प्रतिशत

अटेली 132012 72.43 68.01

महेंद्रगढ़ 134486 71.24 68.03

नारनौल 99055 70.96 65.08

नांगल चौधरी 98680 68.07 59.09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें