फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर स्कूल में पढ़ाई करने को बच्चे विवश

Wed, 22 Oct 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11 तिगरा स्कूल के कमरे में गिरा हुआ प्लास्टर।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगरा के दिन प्रतिदिन जर्जर होते जा रहे भवन के प्रति स्कूल प्रशासन और छात्र-अभिभावकों ने चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने इस भवन को कंडम घोषित करने के लिए विभागीय उच्च अधिकारियों और अन्य संबंधित विभाग को अवगत कराया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक 154 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में 10 पीजीटी, चार टीजीटी, एबीआरसी तथा तीन सेवादारों सहित उन्नीस अध्यापकों का स्टाफ है लेकिन विद्यालय का भवन काफी पुराना हो चुका है।

बारिश के मौसम में प्राचार्य कार्यालय सहित सभी कमरों में पानी टपकता है। प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। इसके कारण बच्चों का कक्षा कक्ष में बैठना और शिक्षण कार्य करना मुश्किल हो रहा है। विद्यालय भवन की छत और दीवार भी काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके कारण स्कूल के दो कमरों को बंद करके रखा है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन का कहना है स्कूल भवन की स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है तथा संबंधित विभाग को स्कूल भवन को कंडम घोषित करने के लिए लिखा गया है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इस स्थिति में छात्र इसी भवन में शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं। विद्यालय प्रशासन एवं छात्र अभिभावकों ने स्कूल के इस जर्जर भवन को अति शीघ्र कंडम घोषित किए जाने और नया भवन बनाए जाने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें