कनीना। बच्चे समाज का भविष्य हैं। उन्हें अच्छे संस्कार व शिक्षा मिले ताकि वे आदर्श नागरिक बन सकें। यह बातें अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रदेश सभा हरियाणा के अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़ ने कनीना के एक निजी समारोह स्थल में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि बच्चों को माता-पिता और गुरुजनों के दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। तीन वर्षों से प्रदेश सभा द्वारा जांगिड़ समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है, ताकि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। खुशीराम ने बताया कि 12 अक्तूबर को धारूहेड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनके दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक थे।
रविवार को कनीना में आयोजित कार्यक्रम में जिला महेंद्रगढ़ के बीपीएल परिवारों के विशाखा, नैना, साक्षी, यशदीप, प्रिंस, शिवम्, दीपिका, दीपक, प्रियांशु, तमन्ना, सचिन, नीरज, वंशिका, किरण व नैंसी को पांच हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री विजय कुमार जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश जांगिड़, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद जांगिड़, सचिव देवेंद्र जांगिड़ उपस्थित रहे।
जिला सभा महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष अशोक पैकन, महामंत्री सीताराम, उपाध्यक्ष राधे जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, सुरेंद्र पाल जांगिड़, सांवलराम जांगिड़ खायरा, शांतिलाल नंबरदार ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उनकी टीम का फूलमालाओं स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने बच्चों को जीवन में निश्चित लक्ष्य तय कर उस दिशा में दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने का संदेश दिया। सीताराम ने बच्चों को सफलता के सूत्र और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह जांगिड़ कैमला ने किया।