फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड के कारण निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 8 डीग्री रहा। ठंड के कारण बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में प्रतिदिन 10 बच्चे इन बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सा अधिकारी मंदीप शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है जिसके कारण वे बदलते मौसम की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर काफी बढ़ गया है।
उन्होंने अपील की है कि अभिभावक बच्चों में किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर सावधानी और उपचार से ही बच्चों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें