महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में एसएमओ बाबूलाल के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा। यह अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की सफलता से प्रेरित है। यह अभियान विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए लड़कियों और महिलाओं के बीच शिक्षा, कौशल, उद्यम और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अच्छा साबित होगा। बाल विवाह की कुरीति अभी भी व्याप्त है। एसएमओ ने नागरिक अस्पताल के समस्त स्टाफ को शपथ दिलाते हुए बताया कि बाल विवाह मुक्त अभियान देशभर में लड़कियों के सशक्तिकरण के सरकार के प्रयासों का प्रमाण है।
इस मौके पर आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. विकास, डॉ. विक्की, डॉ. नेहा यादव, डॉ. पिंकी रानी, डॉ. रितिका, डॉ. अर्चना, सीनियर फार्मासिस्ट अजय कक्कड़, सीनियर नर्सिंग अधिकारी बिमला, कुलदीप, प्रकाश, अनिकेश, सुपरवाइजर रजनी, अशोक लोहमरोड़ आदि मौजूद रहे।