फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Sun, 25 Feb 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चल रही तीन दिवसीय 40वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा सीएम पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग तीन बजे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। इसके बाद वे सबसे पहले 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे खेल परिसर में बने मुख्य पंडाल पर पहुंचकर नागरिकों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के विभिन्न जिलों को मिलने वाली 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं दूसरे दिन की पशुधन प्रतियोगिताओं में विजेता पशुपालकों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें