फोटो नंबर-26नारनौल के नागरिक अस्पताल में बना ट्रामा सेंटर।
- फोटो : reasi news
नारनौल। ट्रॉमा सेंटर का रविवार को राज्य स्तरीय शूर सैनी जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन किया। नागरिक अस्पताल परिसर में बने इस ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन तीन बार टल चुका था, जिससे लोगों में निराशा थी लेकिन रविवार को इसके शुभारंभ के बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह और राहत का माहौल देखा गया।
ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से अब गंभीर दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। सेंटर में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जहां गंभीर दर्दनाक चोटों से पीड़ित मरीजों का तुरंत उपचार किया जाएगा। सेंटर में सामान्य सर्जनों के साथ-साथ विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर भी तैनात रहेंगे, जो जीवन-रक्षक चिकित्सीय हस्तक्षेप तुरंत प्रदान कर सकेंगे।