फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाथेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र में ऑल इज वेल

Tue, 30 Sep 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव पाथेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का स्वच्छता प्रतियोगिता के तहत निरीक्षण किया गया। सीनियर सुपरवाइजर मनीषा यादव, ग्राम पंचायत सरपंच मीनू देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित पाया। बच्चों के झूले, कुर्सियां और खिलौने सुव्यवस्थित रखे गए थे।
विज्ञापन

स्टोरेज कक्ष स्वच्छ पाया गया। वहीं राशन का रखरखाव भी उचित रूप से किया गया था। रसोईघर की सफाई उत्तम रही और पोषाहार निर्धारित मीनू के अनुसार स्वच्छ वातावरण में तैयार किया गया। बच्चों के लिए आरओ से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा हाथ धोने के लिए अलग से स्थान उपलब्ध कराया गया। निरीक्षण टीम ने पाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य संतोषजनक और अनुकरणीय है। स्वच्छता और बच्चों की देखभाल को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पाथेड़ा एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें