मंडी अटेली। प्रशासन की ओर से जिन निजी स्कूलों में वाहन सुविधा हैं, उनका निरीक्षण आरटीओ व टीम ने किया। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके चालान काटे गए।
कनीना स्कूल बस दुर्घटना के बाद प्रशासन सतर्क है। स्कूलों में नए सेशन की तैयारी जारी है। इसको लेकर प्रशासन ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि जिन स्कूलों में बच्चों के लिए वाहन सुविधा है, उन स्कूलों की वाहन सुविधा का निरीक्षण एआरटीओ नवीन कुमार द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में नई अनाज मंडी परिसर में एआरटीओ व खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र शर्मा की टीम ने वाहनों की चेकिंग की। वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम व बॉडी फिटनेस सहित अन्य मानकों की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां मिलीं, उनके एआरटीओ के द्वारा चालान काटे गए। साथ ही चेतावनी दी गई की भविष्य में दोबारा ऐसी खामियां न मिले। एआरटीओ नवीन कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान समय-समय पर विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं। अभियान जिन स्कूलों में सीमित मात्रा में वाहन सुविधा है, उनकी नई अनाज मंडी में जांच की गई। जिन स्कूलों में अधिक मात्रा में वाहन सुविधा है, उनके स्कूलों में जाकर जांच की जाएगी।