फोटो नंबर-07बिना ई-रवाना पकड़े गए वाहन के साथ पुलिस।स्रोत-प्रशासन
नारनौल। दो दिनों में जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम ने 215 वाहनों की चेकिंग की। बायल ग्राइंडिंग यूनिट से एक डंपर बिना ई-रवाना पकड़ा गया। इससे 4.21 लाख रुपये वसूल करके सरकारी खजाने में जमा कराए।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले में अब कहीं भी अवैध खनन का मामला नहीं है। अब जो भी मामले सामने आ रहे हैं वे केवल अवैध तरीके से खनिज परिवहन के मामले हैं। ऐसे मामलों में जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान से बिना बिल खनिज के परिवहन के मामले आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ मामले जिला के क्रशर जोन से बिना ई रवाना के सामने आए हैं। इन पर कानून अनुसार कार्रवाई करते हुए लगातार जुर्माना वसूला जा रहा है।