फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी की मिसाल थे चौधरी भाना राम सैनी : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी व राजनीतिज्ञ स्वर्गीय चौधरी भानाराम सैनी की दूसरी पुण्यतिथि पर वीरवार को नारनौल के संत रविदास मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरूआत उनके पुत्र रघुवीर सैनी व पुत्रवधू नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने हवन यज्ञ करके की। हवन यज्ञ संपन्न होने के बाद जिलाभर से आए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भानाराम सैनी एक जमीन से जुड़े हुए नेता और अपने आप में एक सादगी की मिसाल थे। भानाराम सैनी एक सफल व्यवसायी, समाजसेवी और राजनेता थे। उनके द्वारा जिला ही नहीं प्रदेश भर में किए गए सामाजिक कार्यों की बदौलत आज भी प्रदेश भर के लोग उनको याद करते हैं। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी महान आत्मा की याद में उनके परिजनों द्वारा उनको याद करना एक बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने इसके लिए उनके पुत्र व पुत्रवधू को स्वर्गीय भानाराम सैनी से प्रेरणा लेते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की अपील की। इस मौके पर बाबा महंत बालक नाथ, रमेश सैनी अध्यक्ष नप महेंद्रगढ़, एडवोकेट पीसी गुप्ता प्रधान अग्रवाल सभा, बिशन सैनी, प्रधान सैनी सभा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, सैनी सभा के पूर्व प्रधान भगवान दास सैनी, पूर्व प्रधान मोहर सिंह, पूर्व प्रधान मास्टर जय प्रकाश सैनी, जेजेपी नेता अशोक सैनी, नप की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, विजय जिंदल व गोपाल मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें