फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। रेड रिबन व रेडक्राॅस अधिकारी डॉ. सुनीता भारद्वाज के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, ललिता द्वितीय व अन्नपूर्णा तृतीय स्थान पर रही। डाॅ. सुधीर लांबा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं में जागरूकता आती है। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को एचआईवी एड्स दिवस मनाया जाता है ताकि समाज बुराइयों से अवगत हो सके। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. रेखा शेखावत, श्वेता, डॉ. नीलम ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें