नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर चले रहे गणेश महोत्सव में सुबह-शाम होने वाली आरती के समय लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर श्री गणेश उत्सव मंडल के द्वारा आयोजित 28वां गणेश महोत्सव पुस्तक गली स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
गणेश महोत्सव के दौरान रविवार रात महाआरती में बतौर मुख्य यजमान ललित शर्मा ने परिवार सहित शिरकत की। सर्वप्रथम पंडित देवकीनंदन व आचार्य क्रांति निर्मल ने यजमान से पूजा-अर्चना करवा गणेशजी की आरती करवाई। मंडल के सदस्य ललित सोनी ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान 10 सितंबर को रात्रि संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, वहीं 12 सितंबर को श्री राधा नाम संकीर्तन करवाया जाएगा। 15 सितंबर को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक सैनी, संजय सैनी, राजेंद्र सैनी, नरेश सैनी, मुकेश वालिया, गगन सोनी, नवनीत चौधरी, ओम प्रकाश बत्रा, राजन डोरा, कालू पांडे, दिलीप सैनी, मोनू प्रजापत, अमन सैनी मौजूद रहे।