12jjrp04- 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शपथ दिलाते संस्थ के जिला समन्वयक
झज्जर। 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त के तहत शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा गांव, झज्जर शहर, जाखोदा जागरूकता अभियान चलाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महाराणा व झज्जर शहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमडीडी आफ इंडिया से सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, पूनम डागर ने उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को बाल विवाह से उत्पन्न होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया।
प्रधानाचार्य सोमबीर अहलावत ने कहा कि बाल विवाह खत्म करने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक मनोज कुमार, सुपरवाइजर मनीषा, सुपरवाइजर प्रीति, प्रमिला, बनीता, पिंकी, नीलम, कविता, माधुरी मौजूद रहे।