फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में बदलाव सराहनीय कार्य : यतेंद्र यादव

Tue, 16 Sep 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव व प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा पत्रकारों को संबोधित करते।स
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा के जिला प्रधान यतेंद्र यादव ने कहा कि जीएसटी में बदलाव कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहनीय कार्य किया है। इससे आमजन को बहुत लाभ होगा। यह बातें उन्होंने मंगलवार को कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी के बारे में बताया था कि इसमें समय-समय पर सुधार होंगे। कोविड के कारण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ने से इसमें देरी हुई, लेकिन सुधार योजना के अनुसार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वेट वाले शासनकाल में कोई एक सामन दरें नहीं थी।
राज्य प्रवेश कर जैसे अतिरिक्त शुल्क लगाते थे, जिससे सामंजस्य बिगड़ता था। राज्यों में कर रिटर्न, ऑडिट या जुर्माने में कोई एकरूपता नहीं थी जिससे अनुपालन का बोझ बढ़ता था। मगर भाजपा सरकार ने एक देश एक कर लागू किया। जिससे व्यापारियों को बहुत राहत मिली है। अब जीएसटी घटाने से व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पर वासुदेव यादव, संदीप मालड़ा, विकास अग्रवाल, बिशनलाल व बाबूलाल पटीकरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें