फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम में बदलाव का अब सेहत पर पड़ने लगा असर

Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी ​के बाहर  लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम में बदलाव का अब सेहत पर असर पड़ने लगा है। सुबह ठंड, दिन में तेज धूप और रात फिर से ठंड के कारण नागरिक अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा भी 600 पार कर गया है। हर चौथा व्यक्ति खांसी, हल्का बुखार, जुकाम, सांस संबंधित समस्याओं से परेशान है। वर्तमान में 24 घंटे के दौरान ही कभी तेज धूप तो कभी ठंड के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है। 00
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या अधिक बढ़ गई है। इस समय प्रतिदिन 300 लोग इन बीमारियों के पीड़ित आ रहे है। एक सप्ताह से मौसम परिवर्तन के कारण खांसी, जुकाम, बुखार व श्वांस के अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक जरूरी परामर्श और दवाइयां दे रहे हैं।
- वर्जन:
इस समय मौसम परिवर्तन के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। इस मौसम में पूरी बाजू के कपड़े पहनें। गुनग़ने पानी का सेवन करें। सुबह-शाम ठंड रहती और और दिन में गर्मी रहती है। इस मौसम में अपना बचाव करें। छोटे बच्चों को सीधे ठंड के प्रभाव में आने से बचाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर अपनी जांच करवाए ताकि बीमारी से बचा सके। इस मौसम में लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार व श्वांस की बीमारी अधिक हो रही है। -डॉ. विवेक, चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें