फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अप्रैल के पहले पखवाड़े में बारिश के आसार

Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में रविवार को मौसम साफ व शुष्क बना रहा और बीच-बीच में बादल छाए रहे। क्षेत्र में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं, रविवार को अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल के पहले पखवाड़े में आंधी व हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से क्षेत्र में 30 व 31 मार्च को कुछ स्थानों पर छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि 2 व 7 अप्रैल से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में बारिश व आंधी की संभावना बनी रहेगी। रविवार को नारनौल में न्यूनतम 18.5 व अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें