फोटो 05 वाहनों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। पुलिस
नारनौल। पुलिस ने देर शाम सीलिंग प्लान के तहत जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की। चेकिंग टीमों ने दोपहिया, चार पहिया वाहन, हल्के और भारी वाहनों की जांच की।
इस दौरान वाहनों की तलाशी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में यह सीलिंग प्लान जिले में लागू किया गया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधों की रोकथाम करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना है।