फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जनवरी माह में 2200 से अधिक वाहनों के काटे चालान

Tue, 04 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वाहन चालकों को विभिन्न तरीकों से यातायात नियमों की पालना करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। जिले में एक जनवरी से 31 जनवरी तक अभियान चलाया गया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस व थाना-चौकियों की पुलिस टीमों द्वारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। 31 जनवरी तक महेंद्रगढ़ पुलिस की टीमों ने 2200 से अधिक वाहनों का चालान काटकर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा बिना हेलमेट चलने वाले 683 वाहन चालकों के चालान, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने वाले 203 वाहनों के चालान, बिना सीटबेल्ट चलने वाले 35 वाहन चालकों के चालान, बिना कागजात व अन्य ट्रैफिक रूल्स की उल्लंघना करने वाले 1351 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान गलत लेन/दिशा में वाहन चलाने वाले, गलत दिशा, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने वालों, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों, चौपहिया वाहनों पर सीट बेल्ट न लगाने वालों और अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2200 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए और वाहनों को जब्त किया।
सड़क सुरक्षा माह में महेंद्रगढ़ पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूजा वशिष्ठ, एसपी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें