फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन का शिक्षा क्षेत्र में देश की 20 प्रभावशाली महिलाओं में चयन

Sat, 03 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें देश की 20 प्रभावशाली महिलाओं में चयन किया गया है। इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अतुलनीय कार्य करने पर उनका टॉप 50 महिलाओं में आईकन अवाॅर्ड के लिए चयन हो चुका है।
विज्ञापन

नारी उत्थान को किए गए कार्यों के चलते डॉ. पवित्रा राव आज नारी सशक्तीकरण की मिशाल बना चुकी है। आज वह महेंद्रगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 17 विद्यालयों व 7 कॉलेज के माध्यम से 55 हजार बच्चों को शिक्षा रूपी ज्ञान दे रही है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह कर ग्रुप के सीईओ इंजी. मनीष राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी, उप प्राचार्य दिनेश कुमार, डीन एलएन गौड़, पवन तिवारी, विंग हेड देवेंद्र पूनिया, जिले सिंह, अमित कुमार, ममता, अनीता अहलावत सहित आरपीएस परिवार के सभी सदस्यों ने डॉ. पवित्रा राव की सराहना की।
गौरतलब है कि डॉ. पवित्रा राव को शी इंस्पायर पत्रिका द्वारा भारतीय शिक्षा में शीर्ष 20 प्रभावशाली महिलाओं में चित्रित किया गया है। शैक्षिक क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान और समर्पण उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि में परिलक्षित होता है। डॉ. पवित्रा राव ने बतौर विद्यालय की चेयरपर्सन इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया जिसमें आरपीएस के फाउंडर निदेशक डॉ. ओपी यादव का अविस्मरणीय व विशेष सहयोग कदम-कदम पर रहा। इसके साथ-साथ उनकी सास विमला देवी, पति एडवोकेट नरेंद्र राव व देवर इंजी. मनीष राव का शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को छूने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें