फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने 13 जनवरी की सदन बैठक के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करतीं नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरपर्सन ने एसपी को लेटर लिखकर 13 जनवरी की प्रस्तावित बैठक के लिए सुरक्षा की मांग की है। चेयरपर्सन ने कहा कि किसी भी अनाधिक्रित व्यक्ति को बैठक में नहीं शामिल होने दिया जाएगा। बैठक कक्ष के बाहर और अंदर दोनों जगह वीडियोग्राफी की जाएगी। सदन बैठक के लिए दोबारा से एजेंडा नहीं भेजा जाएगा। पुराने एजेंडे पर ही बैठक होगी। जिसमें मौके पर कुछ नए प्रस्ताव चेयरपर्सन की अनुमति से लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में तीन पार्षदों की सदस्यता का ही केस है। उनकी सदस्यता पर ही अविश्वास प्रस्ताव का फैसला होना है। ऐसे में पार्षद अमित मिश्रा, कमलेश तायल, नरेंद्र खन्ना बैठक में हिस्सा नहीं ले सकते। अगर किसी ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया तो उसे कानूनी तौर पर रोका जाएगा। चेयरपर्सन ने कहा कि अगर इन पार्षदों के बैठक में हिस्सा लेने पर किसी तरह की रोक नहीं है तो यह तीनों पहले किसी बैठक में शामिल होने क्यों नहीं आए। डीसी ने इन पार्षदों को बैठक में हिस्सा लेने के लिए अनुमति नहीं दी। उन्होंने लिखा है कि अगर तीन पार्षदों पर सक्षम अदालत द्वारा प्रतिबंधित नहीं है तो बैठक में हिस्सा लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यालय को अवगत कराएं। चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा नगर पालिका की बैठक 13 जनवरी को सुबह दस बजे से शुरू होगी। बैठक के लिए एजेंडा पहले ही जारी किया जा चुका है। बैठक में उपप्रधान रमेश बोहरा की ओर से 6 मार्च 2019 को पारित किए गए 88 टेंडर दोबारा से लगाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह स्थगित बैठक है। ऐसे में इस बैठक के लिए कोरम की जरूरत नहीं है।
एसपी को लेटर लिख मांगी सुरक्षा
चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि तीन पार्षदों ने मीडिया में बयान देकर बैठक में जबरदस्ती घुसने का एलान किया है। ऐसे में बैठक में हंगामे को देखते हुए एसपी को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा मांगी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सुरक्षा नहीं मिली तो भी बैठक होगी। ऐसे में किसी घटना की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इनको भी भेजी लेटर की प्रति
नपा चेयरपर्सन ने सुरक्षा मांगने के लेटर की प्रति सीएम मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, पुलिस महानिदेशक, एडीजीपी, डीएसपी महेंद्रगढ़, एसएचओ महेंद्रगढ़, शहरी स्थानीय निकाय के सचिव, शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक, डीसी व एसडीएम को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें