फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे चार साल में दो बार निलंबन के बाद चुनाव से 6 महीने पहले चेयरपर्सन बर्खास्त

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में नपा उपप्रधान रमेश कुमार को कार्यवाहक प्रधान का पदभार ग्? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग को चेयरपर्सन एवं पार्षद पद से बर्खास्त कर दिया है। एसीएस ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना डिप्टी डायरेक्टर रणबीर सिंह, नपा सचिव प्रदीप कुमार को भेजी गई है। चेयरपर्सन को हटाए जाने के बाद मंगलवार को नपा सचिव प्रदीप की उपस्थिति में उप प्रधान रमेश बोहरा ने कार्यभार संभाला। नगर पालिका के चुनाव में अब केवल पांच महीने का समय बाकी है।
विज्ञापन

उप प्रधान रमेश बोहरा ने तीसरी बार पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पांच महीने बाकी है। हमारा प्रयास रहेगा कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा शहर का विकास कार्य करवाएं जाएं। अतिरिक्त प्रधान सचिव एसएन रॉय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 9 जनवरी 2020 को नपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में 15 पार्षदों में से केवल चार पार्षद शामिल हुए। कार्रवाई रिपोर्ट लिखने के लिए नपा सचिव भी बैठक में उपस्थित नहीं थे। नपा चेयरपर्सन के पति सुरेंद्र बनाम नगरपालिका का केस आरएसए-8/2007 हाईकोर्ट में लंबित था। यह केस चेयरपर्सन के प्रति सुरेंद्र की दुकान से संबंधित था। इस मीटिंग में उक्त केस वापस लेने का प्रस्ताव पास किया गया। उपायुक्त की अनुमति बिना इस केस को हाईकोर्ट से वापस ले लिया गया। जिसकी एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने जांच की। प्राथमिक एवं नियमित जांच के बाद नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग को चेयरपर्सन एवं पार्षद पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। चेयरपर्सन का पति सुरेंद्र बंटी पार्षद पद से निलंबित हो चुके हैं। बता दें नगर पालिका चेयरपर्सन, पार्षदों के बीच चार साल से टकराव चल रहा है। जिस कारण शहर में चार साल से विकास कार्य अटके हुए हैं। दो बार नगर पालिका चेयरपर्सन को निलंबित किया जा चुका है।
कार्यभार संभालते ही उप प्रधान बोले चार माह में चार साल का काम कराएंगे..
उप प्रधान रमेश बोहरा ने कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर पिछले चार साल का काम चार महीने में कराएंगे। हमारी प्राथमिकता सड़क, सफाई ,स्ट्रीट लाइट रहेंगी। सबसे पहले बाजार की जर्जर सड़कों पर काम शुरू कराने का प्रयास रहेगा। अप्रैल- मई 2020 में नगर पालिका के चुनाव होने हैं। कम से कम समय में अधिक से अधिक काम करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पार्षद डॉ. तरुण, अमित मिश्रा, कृष्ण कुमार, नरेंद्र खन्ना, देवेंद्र सैनी, जेबी सैनी, विजय महायच, कुलदीप शर्मा, महेंद्र प्रजापत, अधिवक्ता करणी सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीसरी बार संभाला कार्यभार
नगरपालिका के लगभग पार्षदों तथा चेयरपर्सन के बीच पिछले साढे़ चार साल से टकराव चल रहा है। जिसमें नगर पालिका चेयरपर्सन दो बार निलंबित हो चुकी हैं। बोहरा 27 फरवरी 2019 तथा अगस्त 2019 में दो बार एक-एक महीने के लिए कार्यवाहक प्रधान रह चुके हैं।
हरियाणा शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के एसीएस एसएन राय ने नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग को चेयरपर्सन एवं पार्षद पद से बर्खास्त कर दिया है। उप प्रधान रमेश बोहरा को मंगलवार को चार्ज सौंप दिया है।
-प्रदीप कुमार, कार्यकारी सचिव, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
वर्जन:
पिछले साढ़े चार वर्षों से नपा पार्षद, पूर्व शिक्षामंत्री 400 बार मुझे हटाने का प्रयास कर चुके हैं। अंत में यह लोग अपने प्रयास में कामयाब हो गए। अभी हमारे पास कोर्ट जाने के ऑप्शन खुले हैं। इसके खिलाफ हम अपील करेंगे।
विज्ञापन

-रीना गर्ग, पूर्व चेयरपर्सन, नपा, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें