नांगल चौधरी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को गांव खातौली अहीर में घरों से निकलकर स्कूल के पास व स्कूल के परिसर में एकत्रित हो रहे गंदे पानी की समस्या का जायजा लिया। ग्रामीण व सरपंच से समाधान की मांग की।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि ग्राम पंचायत गांव के आसपास पंचायती जमीन उपलब्ध करवाएं ताकि ग्रे वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत इस समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा घरों में व्यक्तिगत सोखते गड्ढे व सामुदायिक सोखता गड्ढे बनवाएं जाएं ताकि घरों से निकलने वाले पानी का समाधान हो सके। इस अवसर पर खातोली अहीर के सरपंच व ग्रामीण, जिला परिषद से राजकुमार यादव मौजूद थे।