फोटो संख्या:61 शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बैठक में शिक्षकों को संबोधित उप जिला शिक्षा अधिकारी
कनीना। शिक्षा विभाग की ओर आयोजित बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि व नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। छह अप्रैल से जनगणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
बैठक में अधिकारियों ने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
उप जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कार्य करते हुए विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त करना आवश्यक है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने गणितीय दक्षता, भाषा कौशल और विद्यार्थियों के मौलिक ज्ञान को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।