फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रवेश उत्सव के दौरान जनगणना की तैयारी छात्रों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-22जनगणना प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी इन दिनों जनगणना प्रशिक्षण में लगाए जाने से स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वीरवार से नारनौल के राजकीय महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा। इसमें बड़ी संख्या में अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जनगणना प्रशिक्षण के लिए एक-एक सेंटर पर करीब 200 अध्यापकों को बुलाया गया है। इसमें नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों को शामिल किया गया। कई स्कूलों से एक साथ आठ-आठ अध्यापकों को प्रशिक्षण में भेजा गया। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई।
स्थिति यह रही कि कुछ प्राथमिक पाठशालाओं में जहां केवल दो शिक्षक तैनात हैं। दोनों को ही प्रशिक्षण में बुला लिया गया। इसके चलते ऐसे स्कूलों में और भी भारी परेशानी रही जबकि कुछ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो कक्षाओं को मिलाकर पढ़ाई करवाई गई।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहा जिससे पूरे दिन स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही। खास बात यह है कि इसी समय सरकार की ओर से स्कूलों में प्रवेश उत्सव भी मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना है। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने से इस अभियान पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
वर्जन:
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिन स्कूलों में शिक्षक कम रहे वहां व्यवस्था की गई। इसके अलावा कक्षाओं को मर्ज करवा कर पढ़ाई जारी रखी गई।
विज्ञापन

-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें