फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2027: महिला प्रगणकों को देर शाम कार्य करने में आ रही दिक्कतें

विज्ञापन
फोटो नंबर- 14जनगणना कार्य के दौरान एक मकान के दरवाजे पर संख्या लिखती प्रगणक। संवाद - फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
विज्ञापन
नारनौल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना प्रगणकों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। महिला प्रगणकों को शाम के समय कार्य करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूर के गांवों से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

प्रगणकों का सुझाव है कि यदि दो से तीन प्रगणकों की टीम बनाकर क्षेत्र आवंटित किया जाए तो कार्य अधिक सुचारु रूप से पूरा हो सकता है। इसके अलावा घरों में केवल महिलाएं होने के कारण पुरुष प्रगणकों को सही जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है।
इस चरण के तहत विभिन्न कार्यों को पूरा करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। हालांकि अधिकांश प्रगणक मकानों व दुकानों की गणना और ड्राफ्ट ले-आउट मैप तैयार करने का काम लगभग पूरा कर चुके हैं, लेकिन डोर-टू-डोर जाकर 33 सवालों का खाका भरना अभी भी मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक प्रगणक को 150 से 300 घरों का क्षेत्र आवंटित किया गया है। प्रगणकों का कहना है कि वे अपनी नियमित ड्यूटी पूरी करने के बाद ही जनगणना का कार्य कर पाते हैं।



प्रथम चरण में ये कार्य शामिल
जनगणना 2027 का प्रथम चरण मई माह में और दूसरा चरण फरवरी में प्रस्तावित है। प्रथम चरण में प्रगणकों को अपने क्षेत्र में उत्तर-पश्चिम दिशा से शुरू करते हुए पूर्व-दक्षिण तक मकानों व दुकानों को क्रमांक देना होता है और ए-फोर शीट पर नक्शा तैयार करना होता है।

20 मई के बाद होगा मॉप-अप राउंड
प्रगणकों को 10 मई तक 40 प्रतिशत, 15 मई तक 70 प्रतिशत और 20 मई तक 100 प्रतिशत कार्य पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद 21 से 30 मई तक मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा जिसमें त्रुटियों को दुरुस्त करने और नक्शों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जाएगा।

प्रथम चरण के दौरान प्रगणक द्वारा पूछे जाने वाले 33 सवाल
एप द्वारा जेनरेटेड लाइन नंबर, भवन क्रमांक, एप द्वारा जनगणना मकान संख्या, फर्श बनाने में प्रयुक्त की गई प्रमुख सामग्री, दीवार बनाने में प्रयुक्त की गई प्रमुख सामग्री, छत बनाने में प्रयुक्त की गई सामग्री, मकान का उपयोग आवासीय या वाणिज्य, मकान की स्थिति रहने योग्य या जर्जर, परिवार संख्या (ऑटो जेनरेटेड), परिवार में कुल सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया के बारे में जानकारी, मकान का स्वामित्व, उपलब्ध कमरों की संख्या शौचालय, बरामदा, रसोई के अलावा, विवाहित जोड़ों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोतों की उपलब्धता, बिजली कनेक्शन व सौर उर्जा की स्थिति, शौचालय की सुविधा, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी किससे जुड़ी है, स्नान घर की उपलब्धता, रसोई घर, पीएनजी व एलपीजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाने पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो व ट्रांजिस्टर की उपलब्धता, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप व कंप्यूटर की उपलब्धता, टेलीफोन व मोबाइल फोन की उपलब्धता, साइकिल, स्कूटर व मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन, मुख्य उपयोगी अनाज और संपर्क के लिए स्थाई मोबाइल नंबर।
वर्जन :
जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है। नगर परिषद के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए 30 सुपरवाइजर व 135 प्रगणक कार्यरत है। अब तक करीब 40 प्रगणक ने ड्राफ्ट-ले-आउट नक्शा जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, सुपरिटेंडेंट, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें