फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राव नरेंद्र सिंह के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कनीना में जश्न

Tue, 30 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:- कनीना में राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते
विज्ञापन
कनीना। कांग्रेस पार्टी का राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कनीना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। और ढोल की थाप पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सुमेर सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति राव नरेंद्र सिंह का समर्पण और निरंतर संघर्ष को देखते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है। दक्षिणी हरियाणा को इस बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आला कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राव नरेंद्र सिंह पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
इस मौके पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रतन शर्मा, पूर्व पार्षद पंचम, प्रवक्ता रत्न सिंह, अभय सिंह, अरविंद सिंह, मनोज गाहड़ा, कर्ण सिंह करीरा, अश्विनी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरुण, रामबिलास बेवल, नरेंद्र मित्तल, युवा महासचिव राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें