फोटो नंबर-21नारनौल के गुरुद्वारे में कीर्तन करती सिख संगत। संवाद
नारनौल। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार को मोहल्ला गुरु नानकपुरा स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह बीबी प्रभु सिमरन कौर भाई विजेंद्र सिंह और बीबी रतन कौर ने कीर्तन किया।
भाई प्रीतम सिंह और तेजेंद्र सिंह ने कीर्तन किया। शबद कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का संचालन तजेंद्रपाल ने किया। इस मौके पर प्रधान गुरुनानक पुरा सरदार अमरजीत रंधावा ने नगरवासियों और संगत को बधाई देते हुए कहा कि गुरु जी का पर्व व लंगर करना तभी सफल होगा जब कि हम जात-पात से ऊपर उठकर समाज व देश की सेवा करें। उन्होंने सभी को गुरु गोबिंद सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संगत ने धार्मिक आयोजन का आनंद उठाया।