फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अभियान...200 वाहनों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाए

Sun, 05 Jan 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- राव तुलाराम चौक पर गाड़ी के रिफ्लेक्टर टेप लगाते अ​धिकारी-स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सड़क सुरक्षा संगठन, यातायात पुलिस विभाग और आरटीए विभाग के संयुक्त अभियान के तहत रविवार को राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ पर वाहनों को रोककर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाने का एक अभियान चलाया।
विज्ञापन

200 वाहनों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। इस मौके पर सहायक सचिव बृजमोहन ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।
चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस अभियान में ट्रैक्टर ट्राली, रोडवेज बस, कार, जीप,साइकिल एवं बाइक के अलावा ऊंट गाड़ियों पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाए। आरएसओ राजेश यादव ने निशुल्क रिफ्लेक्टर अभियान के साथ-साथ सार्वजनिक जगह पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सफेद रिफ्लेक्टर टेप वाहन के आगे, लाल वाहन के पीछे एवं पीले रंग की रिफ्लेक्टर टेप वाहन की साइड में लगाई जाती है। कोहरे में चालक वाहन की गति धीमी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें