फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11000 दीप जलाकर मनाया देव दिवाली पर्व

Wed, 05 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल के चामुंडा देवी मंदिर में देव दिवाली मनाते शहर वासी। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने देव दिवाली बुधवार शाम को धूमधाम से मनाई। 11000 दीप जलाकर परिसर को आलोकित किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में यह आयोजन किया गया है। क्षेत्र में यह पहला अवसर है जब देव दिवाली पर्व विशाल रूप से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर के चामुंडा देवी मंदिर परिसर में किया गया।
विज्ञापन


प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के तत्वावधान में तथा मां चामुंडा देवी धार्मिक ट्रस्ट नारनौल के सहयोग से यह उत्सव शाम के 6 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम का संयोजन ट्रस्टी भीमसेन शर्मा रहें। मां चामुंडा देवी धर्मार्थ ट्रस्ट विशिष्ट सहयोगी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें