फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास में 8 वर्ष से खराब हैं सीसीटीवी कैमरे

Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में 8 वर्षों से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। करीब 30 गांवों के मुख्य केंद्र बिंदु गांव भोजावास में लगभग सौ से अधिक दुकानदार अपनी आजीविका चला रहे है। हालांकि इस समय सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

पूर्व की पंचायत ने गांव के मुख्य चौक चौराहों पर आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों की सहूलियत के लिए सीसीटीवी कैमरे करीब 8 वर्ष पूर्व लगाए थे। सीसीटीवी कैमरों को सर्दी में अब मरम्मत की दरकार है।
बता दें की सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोगों के लिए यह शोपीस साबित हो रहे हैं। कैमरे से तारे ही गायब हैं। डीवीआर तक का कोई अता पता नहीं है। इन कैमरों के खराब होने से अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं। ग्रामीण और दुकानदारों ने अभिलंब कैमरों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन:-
गांव में 8 वर्ष पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ग्राम सचिव से मिलकर इस बारे में चर्चा की गई है। इसी माह में सीसीटीवी कैमरे रिपेयर करवा दिए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो नए कैमरे भी लगाए जाएंगे।- पवन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, भोजावास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें