फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में शार्ट सर्किट से निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शास्त्री कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में दोपहर बाद पंखे में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक ऑपरेशन थियेटर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. विकास धींगड़ा ने बताया कि अस्पताल में करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट के चलते ऑपरेशन थियेटर में आग लग गई। सबसे पहले पंखे में शॉर्ट सर्किट हुआ था इसके बाद धीरे-धीरे पूरे ऑपरेशन थियेटर में आग फैल गई है। गनीमत रही कि उस समय ऑपरेशन थियेटर में कोई मरीज नहीं था। स्टाफ सदस्यों ने अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया और अपने स्तर पर मौजूद उपकरण से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 30 मिनट बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल के कर्मचारियों और अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस घटना में 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें