नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध रूप से बिना ट्रेडमार्क व कॉपीराइट रजिस्ट्रेशन के ओसवाल ब्रांड के नाम से नकली माल तैयार करके सामान बेचने पर केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस शिकायत में ऑथराइज्ड पर्सन एट ब्रदर्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड मुकेश माल ने बताया कि ओसवाल ब्रांड के नाम से नकली माल तैयार करके बेचने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद 30 नवंबर 2023 को नांगल चौधरी में जाकर जांच की तो पता चला कि वहां पर कंपनी के नाम से झाडू की बिक्री की जा रही थी। जांच करने पर पता चला कि उपरोक्त झाडू एट ब्रदर्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित नहीं है। वह उनका अवैध तरीके से ओसवाल का ट्रेडमार्क का नाम लगाकर इस्तेमाल कर नकली झाडू बेच रहा है। इसको लेकर महेंद्रगढ़ में भी पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन इसके बाद नकली ट्रेडमार्क का नाम लगाकर झाडू बेची जा रही है। वीरवार को मुकेश माल की शिकायत पर नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ के एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।