फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में केस दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05सुरेंद्र शर्मा। हास्य कवि - फोटो : मृतक मनीष के रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
नारनौल। हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा के वकालतनामा पर फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में नांगल चौधरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में दिल्ली निवासी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किसी ने जमीन हड़पने के लिए वकालतनामा पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर नारनौल तहसील न्यायालय में दावा दायर किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामला क्रमांक 5600 तकसीम 14/2010 को दायर मिसल नंबर 14 और तहसील न्यायालय द्वारा 30 नवंबर 2011 को बिना किसी दस्तावेज की जांच किए आदेश पारित कर दिया गया। वह अपने गांव बहुत कम बार आए हैं। जब वह लंबे समय बाद अपने गांव आए तो पता चला कि किसी ने फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में दावा दायर किया है साथ ही कुछ संपत्ति का विक्रय करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि उनकी ओर से न ही कोई मामला दायर किया है और न ही किसी संपत्ति का विक्रय किया है और न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति या अधिकार दिया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें