फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैंक गनमैन की मौत के एक माह बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने सड़क हादसे में घायल होकर दम तोड़ने वाले बैंक गनमैन के मामले में करीब एक माह बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलाहा कलां निवासी आकाश ने बताया कि उसके पिता भूपेंद्र सिंह निजामपुर केंद्रीय सहकारी बैंक में गनमैन थे। 29 मई की शाम ड्यूटी से लौटते समय मकसूसपुर के पास उनकी बाइक को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले नागरिक अस्पताल, फिर नारनौल और जयपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 10 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अब मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें