फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास किलो के कट्टे में दे रहा था 45 किलो आटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते शहर में खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी करने का पहला मामला सामने आया है। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम करीब छह बजे खाद्य एवं आपूर्ति को सूचना मिली कि फर्म हरिराम गौरव कुमार द्वारा आटे की कालाबाजारी की जा रही है। आरोपी 50 किलोग्राम आटा बैग में 45 किलोग्राम ही आटा लोगों को दे रहा है। जबकि पैसे 50 किलोग्राम का ले रहा है। सूचना मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक सतबीर सिंह गोदाम पर पहुंचे। जहां ग्राहक को बेचे गए 50 किलोग्राम वजन वाले आटा बैग का वजन किया गया तो उसमें 45 किलोग्राम वजन मिला। इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोदाम पर पहुंच उपनिरीक्षक की मौजूदगी में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए।
पीड़ित छतरपुर (मध्यप्रदेश) निवासी श्यामलाल जो की अभी हुडा सेक्टर में रहता है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हरिराम गौरव कुमार के गोदाम से 50 किलोग्राम का आटे का बैग खरीदा है। जब वह बैग को घर पर लेजाकर तौला तो 45 किलो का मिला। इस प्रकार आरोपी ने उससे 50 किलोग्राम आटे के पैसे लेकर 45 किलोग्राम आटा दिया है। पुलिस ने श्यामलाल की शिकायत पर हरिराम गौरव कुमार फर्म के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 का उल्लंघन करने व आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी पूरे पैसे लेकर कम आटा दे रहा था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार उसी दुकान से पहले भी सामान लेता रहा है। लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने अधिक पैसे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें