फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भूषण की मौत के मामले में पुलिस ने तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पत्नी, सास समेत अन्य की प्रताड़ना से परेशान होकर भूषण ने आत्महत्या की। मामले में पुलिस ने पहले इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुमन अपने परिवार के साथ मोहल्ला बास में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटे भूषण की शादी 27 जनवरी 2008 को मोहल्ला पीरआगा निवासी रेखा सैनी से हुई थी। भूषण गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में शिक्षक था जबकि रेखा गर्ल्स कॉलेज में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद से पुत्रवधू रेखा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी थी। बाद में संपत्ति बंटवारा करने का दबाव बनाने लगी। रेखा की हरकतों से उसके माता-पिता को अवगत कराया गया था। लेकिन, उन्होंने इन बातों को अनदेखी किया। बाद में भूषण व उसकी पत्नी को महाराणा प्रताप नगर का प्लॉट दे दिया था। लेकिन, रेखा प्लॉट को अपने नाम कराने के लिए बेटे व उसके परिजनों से झगड़ा करने लगी। बाद में पति नित्यानंद ने प्लॉट पर मकान बनाकर दोनों को रहने के लिए दिया था। मां का आरोप है कि रेखा ने भूषण को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर भूषण ने 19 सितंबर 2019 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मां का आरोप है कि रेखा, उसकी मां दुलारी देवी व साला प्रदीप की हरकतों के कारण बेटे को ऐसा कदम उठाना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में चला गया और पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की। 29 सितंबर 2019 को पुत्र वियोग में पति नित्यानंद सैनी का देहांत हो गया। आत्महत्या करने से पूर्व भूषण ने अपनी पत्नी रेखा सैनी के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग की थी। जिसमें रेखा द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने की बात सामने आई है। ये सभी संदेश भूषण ने बहन मनीषा को व्हाट्सएप पर भेजा था। लेकिन, मनीषा ने पहले संदेश को नहीं देखा। पीड़िता ने बाद में सभी सबूत पुलिस को दिए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सात जनवरी को सुमन ने सीएम विंडो पर शिकायत दी। इसमें गृहमंत्री अनिल विज, डीआईजी व आईआई को पत्र भेजा। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने रेखा समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें