फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर वाहन मालिक समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के निरीक्षक सुमन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो वाहन चालकों व मालिक सहित चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पिटाई करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निरीक्षक सुमन कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी टीम के साथ सीहमा से अटेली सड़क मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी दो गाड़ियां ओवरलोड पत्थरों से भरी हुई गणपति पेट्रोल पंप तिगरा के समीप खड़ी दिखाई दीं। जब उन गाड़ियों की जांच करने के लिए पहुंचे तो पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि इन गाड़ियों के चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आपको पूछताछ करनी है तो इनके मालिक को बुला देते हैं। कुछ समय बाद जितेंद्र नाम का व्यक्ति 20 से 25 लोगों को लेकर वहां पहुंचा और आते ही कर्मचारियों के साथ अभद्रता व्यवहार करने लगा। गाड़ी मालिक ने पेट्रोल पंप की नोजल लेकर कहा कि अगर गाड़ियों को हाथ लगाया तो यहां आग लगाकर आत्महत्या कर लूंगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जबरन उससे पेट्रोल की नोजल छीन ली। लोगों का प्रभाव दिखाकर उक्त मालिक दोनों गाड़ियों के ड्राइवर को इशारा देकर गाड़ियां भगा ले गया। पुलिस ने परिवहन विभाग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें