फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिट्टी में घट रहा कार्बन और फॉस्फोरस, किसान जांच कराकर ही डालें खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है। इसी बीच जिले के किसान अपने खेतों की सेहत जानने में जुटे हैं। अक्तूबर तक कृषि विभाग की मिट्टी एवं पानी जांच लैब में 206 किसानों ने मिट्टी और 228 किसानों ने भूमिगत पानी की जांच करवाई है। पानी की रिपोर्ट तो ठीक आई, लेकिन मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन और फॉस्फोरस की कमी मिली है। ये दोनों तत्व मिट्टी की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन

मिट्टी में नौ तत्वों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट से किसान जान सकेंगे कि उनके खेत में किस तत्व की कितनी मात्रा है और किसकी कमी है। इससे वे बिना जरूरत खाद और रसायन डालने से बच सकेंगे। विभाग रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भेज रहा है, इसलिए किसानों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
एनालिटिकल एसोसिएट सुरेंद्र कुमार और नवीन कुमार के अनुसार खेत बचाओ अभियान के तहत जिले को 5331 सैंपल जांचने का लक्ष्य मिला है। अब तक 11425 सैंपल की जांच हो चुकी है। विभाग 30 नवंबर तक अपना लक्ष्य पूरा करेगा।
विज्ञापन

कमी दूर करने के उपाय
कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि ऑर्गेनिक कार्बन मिट्टी की रीढ़ है। स्वस्थ मिट्टी में यह 0.4 फीसदी से ज्यादा होना चाहिए। कमी दूर करने के लिए किसान फसल चक्र अपनाएं, दलहनी फसलें, ग्वार और मूंग उगाएं और खेतों में गोबर की खाद जरूर डालें। सरसों में सल्फर डालने से तेल की मात्रा बढ़ती है। हर सीजन में मिट्टी की जांच करानी चाहिए।
क्यों होती है कमी
डॉ. यादव के मुताबिक हर साल एक ही फसल उगाने से मिट्टी पर पोषक तत्वों का दबाव बढ़ता है और तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे पैदावार घटती है। कार्बन और फॉस्फोरस की कमी से पौधों की बढ़वार रुकती है, जड़ें कमजोर होती हैं, फसल देर से पकती है, पत्तियां पीली पड़ती हैं और बीमारियां ज्यादा लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें