फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टायर फटने से पलटी कार, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर ओल्ड राव होटल के पास शनिवार दोपहर एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अटेली के वार्ड नंबर एक निवासी मुस्कान उर्फ लवली (31) की मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लवली अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से किसी काम के लिए नारनौल जा रहा था। ओल्ड राव होटल के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और लवली गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम रेफर कर दिया। हालांकि, उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि लवली अटेली में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता था। वह दुकान के लिए सामान लाने के उद्देश्य से नारनौल जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। लवली के परिवार में 12 साल की बेटी और सात साल का बेटा है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें