फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह से पहुंचने लगे अभ्यर्थी, 700 ने कराया मेडिकल

Sun, 10 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नागरिक अस्पताल में ग्रुप डी के अभ्यार्थियों की मेडिकल जांच की गई। शनिवार सुबह से अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। इसके लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें 7 चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने अभ्यार्थियों की आंखों की जांच, पेशाब जांच, यूरीन जांच, ईसीजी और खून की जांच सहित अन्य जांच की। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल यादव ने बताया कि 1500 अभ्यार्थियों की मेडिकल जांच करनी है। इसी कड़ी में शनिवार को 700 अभ्यार्थियों की जांच की गई।
सैंकड़ों की संख्या में अभ्यार्थियों के पहुंचने से मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल बोर्ड में 7 चिकित्सकों के शामिल होने से उपचार के लिए आए मरीजों को निराश होकर वापिस लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी महाशिवरात्रि होने की वजह से सरकारी छुट्टी थी। ऐसे में शनिवार को अभ्यार्थियों के मेडिकल की जांच होने की वजह से चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठ सके। अब रविवार और सोमवार को भी अभ्यार्थियों का मेडिकल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें