नारनौल। इस बार समय से नहरी पानी आने से पानी की किल्लत का आमजन को सामना नहीं करना पड़ेगा। खुबड़ू हैड से सोमवार को पानी छोड़ दिया गया है जो मंगलवार को नारनौल पहुंच जाएगा। इससे जलघरों को फिर से नहरी पानी से भर दिया जाएगा। हालांकि अभी नारनौल के जलघरों में प्रर्याप्त पानी है जिसकी वजह से राशनिंग शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
अब नहरी पानी से समय पर आने से अप्रैल में पानी की समस्या पैदा नहीं होगी। अक्सर गर्मी में पानी की किल्लत हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को पानी के टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। अभी गर्मी ने दस्तक ही दी है जिससे पानी की किल्लत ज्यादा देखने को नहीं मिल रही है लेकिन आगामी माह में पानी की किल्लत बढ़ सकती है।
बता दें कि शहर की करीब डेढ़ लाख आबादी नहरी पानी पर निर्भर है। शहर में करीब 25 हजार से अधिक कनेक्शन हैं। विभाग की तरफ से प्रतिदिन एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी दिया जाता है।
सोमवार को खुबड़ू हेड से नहरी पानी छोड़ दिया है। जो मंगलवार को नारनौल पहुंच जाएगा। जिसके बाद जल घर व जोहड़ों को नहरी पानी से भरा जाएगा।
राजेश वर्मा, एसडीओ सिंचाई विभाग नारनौल।